छत्तीसगढ़ : पूर्व MLA के फैमिली शोरूम में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवती का शव...!
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जगदलपुर शहर के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान से 1 दुःख और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
जगदलपुर के पूर्व MLA संतोष बाफना के फैमिली शोरूम में काम करने वाली 1 युवती का शव शोरूम के अंदर फांसी के फंदे से लटकाते हुए मिला। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
शोरूम में काम करती थी - युवती
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती भी शोरूम में कर्मचारी के रूप में कार्यरत्त थी। युवती दीपा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकाते पाएं जाने से शोरूम के कर्मचारियों और आस-पास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
परिवार वालों का रो-रो कर बेहाल
घटना की खबर मिलते ही मृतका दीपा के परिवार वाले बदहवास हालत में शोरूम के बाहर पहुँच गए। परिवार वालों का रो-रो कर बेहाल है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर घटनास्थल को सील कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
शव पोस्टमार्टम के लिए डिमरा पाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया-जाँच जारी...!
👮पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला संदिग्ध है जाँच की जा रही है। PM रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। शोरूम में मौजूद अन्य कर्मचारियों और परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे...!





0 Comments