छत्तीसगढ़ : बस्तर दशहरे में बड़ा हादसा भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ खींचते समय एक ग्रामीण की " मौत ", दूसरे की " कट गई पैर "।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ खींचते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का पैर कट जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भीतर रैनी रस्म के दौरान पारंपरिक रूप से रथ खींचने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान 2 ग्रामीण हादसे की चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 1 युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल युवक को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उसका पैर कट गया है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने की है।
इस दर्दनाक घटना से बस्तर दशहरे में शामिल लोगों के बीच शोक का माहौल है। बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट जनजातीय परंपराओं, आस्था और सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसे में पारंपरिक रस्म के दौरान हुए इस हादसे की वजह से लोगों में शोक व्याप्त है।




0 Comments