छत्तीसगढ़ : मोती ज्वेलर्स में आभूषण देखने के बहाने चोरी की घटना को दिया अंजाम..., सीसीटीवी कैमरे में कैद- फुटेज।

छत्तीसगढ़ : मोती ज्वेलर्स में आभूषण देखने के बहाने चोरी की घटना को दिया अंजाम..., सीसीटीवी कैमरे में कैद- फुटेज।



बच्चे के साथ दुकान पहुंची थीं महिलाएं

देर रात स्टॉक मिलान में खुला मामला

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । ३६गढ़ के जिला मुख्यालय जगदलपुर में चोरी की १ बड़ी घटना को अंजाम दिए। जगदलपुर शहर के पैलेस रोड़ पर स्थित मोती ज्वेलर्स में महिलाओं के १ टीम ने शातिर तरीके से लगभग १ किलो २०० ग्राम सोने के आभूषणों से भरा बॉक्स पार कर दिया।



चोरी किए गए सोने की अनुमति मूल्य १ करोड़ ७० लाख रु. बताया जा रही है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।



सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, दिन शनिवार संध्या लगभग ४:३० बजे महिलाएं बच्चों के साथ मोती ज्वेलर्स में प्रवेश करते हैं। महिलाएं सोने के गहने देखने के बहाने दुकान में पहुंची थीं। इसी बीच टीम  की १ महिला ने मौके का फायदा उठाकर काउंटर के दूसरी ओर रखे सोने के आभूषणों से भरे बॉक्स को चोरी कर लिया।



सभी महिलाएं दुकान से बाहर निकल गईं। हैरात की बात दुकान संचालक और कर्मचारियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। देर रात स्टॉक मिलान में हुआ खुलासा दुकानदार ने देर रात जब सोने के आभूषणों का स्टॉक मिलाना शुरू किया, तब १ बॉक्स गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि उसमें करीब १ किलो २०० ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।



दुकान संचालक ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।



पुलिस जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उठाईगीरी की घटना में महिलाओं की पहचान करने और चोरी गए सोने की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।

Post a Comment

0 Comments