छत्तीसगढ़ : दीपावली पर्व के पूर्व ट्रेनों में 🧨ज्वलनशील🔥 एवं 🔥विस्फोटक 💣पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान।

 

छत्तीसगढ़ : दीपावली पर्व के पूर्व ट्रेनों में 🧨ज्वलनशील🔥 एवं 🔥विस्फोटक 💣पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । RPF पोस्ट/JDB के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा यात्रियों के माध्यम से ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।



उक्त अभियान के दौरान RPF स्टाफ द्वारा डॉग स्क्वॉड के कर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय एवं प्रतीक्षालय में सघन जांच की गई। यात्रियों एवं उनके सामान की भी विशेष रूप से जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार के ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों का पता लगाया जा सके।



इस दौरान यात्रियों को दीपावली पर्व के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की संरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ नहीं ले जाने के संबंध में जागरूक एवं सचेत किया गया।



उक्त विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा जांच के दौरान कोई भी ज्वलनशील अथवा विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।



Post a Comment

0 Comments