छत्तीसगढ़ : थाना बोधघाट पुलिस के द्वारा 476.500 किलो. अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 3 नाबालिक सहित 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार -टीआई, टामेश्वर चौहान।
बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही
आरोपियो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 476.500 किलोग्राम को किया गया जप्त
जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की क़ीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये
उड़ीसा से उत्तर प्रदेश किया जा रहा था परिवहन
आरोपियों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए अवैध गांजा को बंडल बनाकर पैकिंग किया गया था
पायलेटिंग करते मोटर सायकल को किया गया जप्त
आरोपीयो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा के अतिरिक्त एक पीकअप वाहन, एक मोटर सायकल सहित 6 नग मोबाइल फोन को किया गया जप्त
3 नाबालिक सहित 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
🚨थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते 3 नाबालिक सहित 7 आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
जहां पर लाल रंग के मोटर सायकल में मुखबिर के बताये पिकप वाहन का पायलेटिंग करते दो लडके आते हुए दिखे तथा पीछे पीछे पिकअप वाहन क्रमांक CG 17KL 0411 आते हुए दिखे जिसे रोककर पूछताछ करने पर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम (1)भगवान पांगी पिता हरि पांगी उम्र 25 साल (2) घासी खिलो पिता सुंदरो खिलो उम्र 21 साल (3) चित्र सेन गल्लोंरी पिता कमलू गल्लोरी उम्र 22 साल (4) रोहणी गल्लोरी पिता लछु गल्लोरी व 3 नाबालिक सभी निवासी ग्राम कोंटामाड़ी थाना कोरकोंडा जिला मलकानगिरी उड़ीसा का रहने वाले बताया।
आरोपियो के विरुद्ध 20(b)ii(C) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष.NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
(1) भगवान पांगी पिता हरि पांगी उम्र 25 साल(2) घांसी खिलो पिता सुंदरो खिलो उम्र 21 साल(3) चित्रसेन गल्लोरी पिता कमलू गल्लोरी उम्र 22 साल (4) रोहणी गल्लोरी पिता लछु गल्लोरी उम्र 27 साल एवं 3 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी ग्राम कोंटामाड़ी थाना कोरकोंडा जिला मलकानगिरी
(2) 6 नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल किमती 60,000 रु.
(3) पिकअप वाहन क्रमांक CG 17KL 0411
(4) मोटर सायकल क्रमांक OD 30 B 6256
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी










0 Comments