छत्तीसगढ़ : बस्तर भारी बारिश की चेतावनी के बीच गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश- घोषित।
बस्तर में चक्रवाती तूफान का असर
छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) बस्तर दर्पण । बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और संभावित अतिवृष्टि के मद्देनजर बस्तर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए गुरुवार 29 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर के अनुमोदन के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल द्वारा जगदलपुर से जारी इस आदेश के तहत बस्तर जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय तथा अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम के प्रतिकूल रुख और भारी वर्षा के कारण बच्चों को स्कूल आवागमन में होने वाली संभावित परेशानियों और जोखिम से बचाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।




0 Comments