छत्तीसगढ़ : मुखबिर की सूचना पर एम.पी. का अंग्रेजी शराब ७५ पेटी के साथ १ आरोपी को पुलिस ने किया-गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : मुखबिर की सूचना पर एम.पी. का अंग्रेजी शराब ७५ पेटी के साथ १ आरोपी को पुलिस ने किया-गिरफ्तार।



अपराध क्रमांक 80 / 2026
धारा 34 (2) ,36,59 (क) छ०ग० आबकारी एक्ट

दीगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब 75 पेटी कुल कीमत 5,06250 रूपये के शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कोड़ेनार पुलिस ने 3750 नग अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।

आरोपी के कब्जे से दिगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब जप्त।

आरोपी के कब्जे से 675 लीटर कुल 6,75,000 M.L. शराब अनुमानित कीमत 5,06,250 रूपये।

नाम आरोपी - दुलगो कवासी पिता स्व० बोंजा कवासी उम्र 45 वर्ष जाति माडिया साकिन मावलीभाटा जहाजभाटा पारा थाना कोडेनार जिला बस्तर छ०ग०

छत्तीसगढ़ ( कोड़ेनार-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन मे बस्तर बस्तर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी कम में थाना कोडेनार पुलिस द्वारा विकी हेतु लाया गया शराब के साथ एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 675 लीटर कुल 6.75.000 M.L. शराब अनुमानित कीमत 5,06,250 रूपये को जप्त किया गया।



कि दिनांक 17.10.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि दुलगो कवासी निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के द्वारा अवैध रूप से दीगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब दशहरा मेला बाजार में बिक्री करने अपने घर अंदर डम्प कर रखने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अति० पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्ग दर्शन में एस. डी. ओ. पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर रवाना किया गया जो ग्राम मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के दुलगो कवासी पिता स्व० बोंजा कवासी उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा थाना कोडेनार के घर पहुंच कर देखने पर घर के एक कमरा में ताला लगा, कमरा को उससे खुलवाकर तलासी ली गई तलासी पर दुलगो कवासी के कमरा अंदर 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की कुल 3750 नग मिला। 



जिसके रखने व बिकी करने के संबंध में दुलगो कवासी के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नही दिये जाने पर पूछताछ करने पर दशहरा मेला मडई में बिक्री करने लाने स्वीकार करने से अवैध अंग्रेजी शराब 3750 नग गोवा अंग्रेजी शराब को विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया।



आरोपी दुलगो कवासी पिता स्व० बोंजा कवासी उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा थाना कोडेनार में धारा 34 (2) .36.59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मामले में संबंधित अन्य आरोपीयों का पता तलाश जारी है एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक विजय पटेल.
प्रशिक्षु उनि0 दीपक कुमार बखला, सउनि० श्रवण कुमार कश्यप, आर0 104 सुरेश आचले, आर0 209 रोहित वेट्टी, आर0 885 मोहन बघेल, आर. 3088 गोविन्द ठाकुर, आर0 514 मुरलीधर कश्यप एंव थाना के समस्त
स्टाफ।

Post a Comment

0 Comments