छत्तीसगढ़ : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप।
छत्तीसगढ़ ( कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 24.10.2026 को प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली कांकेर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जीतपाल सिंह उर्फ बिट्टू बडगुजरा द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के दौरान अश्लिल वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 74, 75(2), 78(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 8, 12 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई। इसके पश्चात आरोपी जीतपाल सिंह उर्फ बिट्टू बडगुजरा को दिनांक 24.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🚨पुलिस टीम का विवरण :-
1. निरीक्षक जितेन्द्र साहू
2. उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी
3. महिला आरक्षक क्रमांक 15 हितेश्वरी चेलक
4. प्रधान आरक्षक क्रमांक 1036 गितेश्वर कुलदीप
5. आरक्षक रामूराम जुर्री
6. आरक्षक अनिल मरकाम
7. महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी
8. पेट्रोलिंग टीम।
आपराधिक हेल्पलाइन नंबर :- 94791-55125





0 Comments