छत्तीसगढ़ : पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षणरत पुनर्वासित माओवादी द्वारा आत्महत्या।
छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुनर्वास केंद्र बीजापुर में दिनांक 23/07/2026 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासित माओवादी नरसू बोड्डू उर्फ नैती, पिता लक्ष्मैया बोड्डू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कमकानार, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर द्वारा आज सुबह अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (FSL) टीम एवं थाना बीजापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उक्त मामले में थाना बीजापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




0 Comments