छत्तीसगढ़ : धारदार चाकू को लहराकर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार-टीआई, टामेश्वर चौहान।
1आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
मुखबिर सूचना के आधार पर की गयी आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी के कब्जे से धारदार बंडा को किया गया जप्त
थाना बोधघाट क्षेत्र का है पूरा मामला
नाम आरोपी :-
गोलूराम नायक पिता गुरुबंधु नायक उम्र 30 वर्ष निवासी रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड नयामुण्डा जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गाली गलोच कर धारदार चाकू लहराकर मारपीट कर डराने धमकाने वाले 1आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी शंकर नाग पिता राजेश नाग निवासी रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मौसेरा भाई गोलू राम नायक नशा करने का आदि है, जो रोजाना नशा करके उसके घर के पास आकर गाली गलोच करता है, दिनांक.. 08.10.2026 के शाम 04:00 बजे नशा करके आया और प्रार्थी को माँ बहन की अश्लील गाली गलोच करते हुए अपने पास रखे लोहे के धारदार बंडा को लहराते हुए आज तुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में धारा 296,115(2),351(2),3(5)bns, 25(1ख़),27 आर्म्स एक्ट अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा प्रकरण के उक्त नामजद आरोपी की पता साजी किया गया।
उक्त आरोपी को मुखबिर सूचना के आधार पर उसके घर में दबीश देकर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध घटित करना कबूल करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार बंडा को पेश करने से गवाहो के समक्ष जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।



0 Comments