छत्तीसगढ़ : बिना नंबर के 🛺ऑटो एवं 🏍️दोपहिया वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नियमों की दी गई-जानकारी।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा बिना नंबर के संचालित ऑटो एवं मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर में बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात कार्यालय लाया गया।
यातायात कार्यालय में वाहन चालकों को यातायात नियमों, वाहन में नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता, आवश्यक दस्तावेज रखने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले बिना नंबर के वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की गई।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वाहन को सड़क पर संचालित करने से पूर्व उसका पंजीयन एवं नंबर प्लेट सुनिश्चित करें तथा वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बिना नंबर अथवा आवश्यक दस्तावेजों के वाहन का संचालन न करें और सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें।
कार्रवाई में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी :-
यातायात उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह, निरीक्षक कमलेश देवांगन, सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह बघेल, राजकुमार आदिल, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, प्रीतम ठाकुर, आरक्षक धनंजय बघेल, यशवंत ठाकुर, हेमंत दीवान, चैनूराम सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





0 Comments