छत्तीसगढ़ : गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) बार्डर के ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद।

छत्तीसगढ़ : गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) बार्डर के ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के मध्य  जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद।

छत्तीसगढ़ ( बांदे-छोटेबेठिया/ कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना बांदे-छोटेबेठिया जिला कांकेर-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) बार्डर के ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के मध्य  जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद।



वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। जिला बल,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।



बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन, दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं रविन्द्र सिंह चंदेल सेनानी 94 वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।



👮इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित

अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:

⏩ 12 बोर रायफल-1नग सिंगल बैरल

⏩ 12 बोर रायफल-1नग डबल बैरल

⏩ प्रिंटर-2 नग

⏩ काट्रिज-11 नग

व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 29.09.2026 को थाना बादे-छोटेबेठिया जिला कांकेर-गढ़चिरौली(महाराष्ट्र)  बार्डर के ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

👮टीम  कंमाडर:-
1.एच.एन.शर्मा इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
2.हनुमान सहाय मीणा इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी

👮कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments