छत्तीसगढ़ : गांधी जयंती पर 153 वाहिनी CRPF के द्वारा "एक पेड़ माॅं के नाम" वृक्षारोपण रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया।

छत्तीसगढ़ : गांधी जयंती पर 153 वाहिनी CRPF के द्वारा "एक पेड़ माॅं के नाम" वृक्षारोपण रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया।



छत्तीसगढ़ ( चिन्नकोडेपाल-बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 02-10-2026 को महात्मा गांधी जयंती पर वीरेंद्र कुमार कमान्डेंट 153 वाहिनी के.रि. पु. बल के मार्गदर्शन में आँगनवाड़ी केंद्र, नयापारा चिन्नकोडेपाल, बीजापुर छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण रोपण अभियान (एक पेड़ माँ के नाम) सभी जवानों एवं ग्रामवासियों से करवाया गया, इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाया गया। 



इस दौरान अधिकारी एवं जवानों के साथ ग्रामवासी शामिल रहे और उसके उपरांत सभी से हर वर्ष  100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाया गया।
इस अभियान के दौरान वाहिनी के अधिकारी दिवेश कुमार (उप कमान्डेंट), सरोज कुमार (उप कमान्डेंट),  अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments