छत्तीसगढ़ : पनारापारा हत्या मामले में 3 आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया-जेल।

छत्तीसगढ़ : पनारापारा हत्या मामले में 3 आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया-जेल।




घटना मे शामिल 2 विधि से संघर्षरत बालक को भी किया गया निरुद्ध

जगदलपुर के रहने वाले हैं सभी आरोपी

नाम आरोपी :-

(1) सरिता बघेल पति जयकुमार बघेल  उम्र 40 साल  जगदलपुर

(2) झितरू बघेल पिता पाकलु राम बघेल उम्र 75 साल जगदलपुर

(3) शोभा बघेल पति झितरू बघेल  उम्र 65 साल  जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)




छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर  के एक क्षेत्र में एक ही मोहल्ले में निवासरत 2 परिवारों के बीच आपसी वाद विवाद में धारदार चाकू से पेट सीने पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करने वाले आरोपीगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।



ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक ही मोहल्ले में रहने वाले 2 परिवारों के मध्य हुए विवाद में दिनांक 22/11/26 के रात्रि 20/30 बजे एक नाबालिक बालक द्वारा अपने दादा झितरू बघेल मां सरिता बघेल दादी शोभा बघेल नाबालिक बहन के साथ मिलकर मोहल्ले के मन्नू कश्यप को तेज धारदार हथियार चाकू से कई बार सीने पेट पीठ में वार कर हत्या कर दिया है। 



वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री आशिंका जैन के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी

(1)सरिता बघेल पति जयकुमार बघेल  उम्र 40 साल

(2)झितरू बघेल पिता पाकलु राम बघेल उम्र 75 साल

(3)शोभा बघेल पति झितरू बघेल उम्र 65 साल पता जगदलपुर  (छ.ग.) एवं 2 विधि से संघर्षरत बालको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू को पेश करने पर जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया तथा आरोपी एवं नाबालिक बालक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी एवं नाबालिक बालक को आज दिनांक 22.11.26 को आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार एवं निरुद्ध कर संबंधित माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



Post a Comment

0 Comments