छत्तीसगढ़ : फरार आरोपी का नाम-पता बताने वाले को पुलिस द्वारा नगद ₹5000/- का इनाम।

छत्तीसगढ़ : फरार आरोपी का नाम-पता बताने वाले को पुलिस द्वारा नगद ₹5000/- का इनाम।



🚨 नारायणपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील 🚨



छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जिला नारायणपुर के थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 41/2025, धारा 75, 127(2), 269 एवं 3(74) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी मुकेश रामटेके की गिरफ्तारी हेतु नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त आरोपी के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो अथवा उसके दिखाई देने या कहीं छिपे होने की सूचना मिले, तो तत्काल नारायणपुर पुलिस को सूचित करें।



आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5,000/- (पांच हजार रुपये) की नगद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

आपकी एक छोटी-सी सूचना फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अपराध पर अंकुश लगाने में नारायणपुर पुलिस का सहयोग करें।

सूचना हेतु संपर्क करें :-

1. पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर – 94791-94200

2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर – 94791-94201

3. उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) – 94791-94697

4. पुलिस कंट्रोल रूम – 94791-94299

5. थाना प्रभारी, नारायणपुर – 07781-25003

6

Post a Comment

0 Comments