छत्तीसगढ़ : होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, केटरिंग सेवाओं एवं अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं प्रवर्तन-कार्यवाही।
सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नियंत्रक / आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 16 से 30 नवंबर तक सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के अंतर्गत होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, केटरिंग सेवाओं एवं अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही किया जाना है।
जिसके तारतम्य में दिनांक 17.11.2026 को खाद्य सुरक्षा जिला बस्तर कि टीम के द्वारा 👉कैलाश स्वीट्स धरमपुरा नंबर 1, जगदलपुर से 2 खाद्य नमूना ( बालूशाही एवं आलू मसाला ) संकलन कर प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान कैलाश स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी पाये जाने के कारण साफ सफाई करने के लिए आगामी आदेश तक स्वीट शॉप को बंद कराया गया है।
चित्रकोट रोड जगदलपुर में स्थित ओड़ियानी रेस्टोरेंट एवं एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट में निरीक्षण की कार्यवाही की गयी जिसमें एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट में 10 पैकेट एक्सपायर पीजा बेस पाए जाने पर पीजा बेस को नष्ट कराया गया एवं तीनों फर्म को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने निर्देशित किया गया तथा सुधार सूचना (Improvement Notice) प्रेषित किया जा रहा।






0 Comments