छत्तीसगढ़ : दुर्गोत्सव पर्व के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से सुहेला थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह द्वारा 56 वाहनों पर की गई चालनी कार्रवाई -टीआई, प्रमोद कुमार सिंह।
56 वाहनों से कुल 41,000/-₹ का चालान काटा गया।
छत्तीसगढ़ ( सुहेला-बलौदाबाजार ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुहेला थाना द्वारा दुर्गोत्सव पर्व के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर दिये गये कार्यवाही के निर्देश फलस्वरूप थाना सुहेला निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 41,000/-₹ का चालान काटा गया।
सुहेला थाना पुलिस द्वारा आगामी दुर्गा उत्सव को देखते हुए असामजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।
बिना सीट बेल्ट लगाये 28 वाहन चालकों पर कार्यवाही पर 14,000/-₹, दुपहिया वाहन में 3 सवारी बैठाकर चलाने वाले 10 वाहन चालकों पर 5,000/-₹, बिना नंबर लिखाये वाहन चलाते 2 चालकों पर 2,000/-₹, बिना हेलमेट के मोटरसाइकल चलाते 8 चालकों पर 4,000/-₹, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 2 चालकों पर 2,000/-₹, छ: भारी लोड वाहन लिफ्टर उठाकर चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करते हुए 14,000/-₹ का चालान काटा गया।
इस कार्यवाही में कुल 56 वाहन चालकों पर 41,000/- रूपये का चालान काटा गया। एक वाहन चालक शराब पीकर कर वाहन चलाते पाये जाने पर धारा 185 की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जावेगा। इसके अलावा पूर्व में भी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थाना प्रभारी सुहेला द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां माननी माननीय न्यायालय द्वारा 2.50 /- लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका हैं।
इसी के तहत निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थाना प्रभारी सुहेला एवं हमराह स्टाफ प्र.आर. डिगेश चेलक, आरक्षक लक्ष्मी मनहर, दिनेश चंद्रवंशी, मुकेश वर्मा, बलेश्वर भगत के द्वारा थाना सुहेला के सामने वाहनों की चेकिंग की गई।



0 Comments