छत्तीसगढ़ : जान से मारने की नीयत से आहत को धारदार चाकू मारने वाले आरोपी " देव कुडियम उर्फ कोदू " को पुलिस ने किया-गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : जान से मारने की नीयत से आहत को धारदार चाकू मारने वाले आरोपी " देव कुडियम उर्फ कोदू " को पुलिस ने किया-गिरफ्तार।



कोतवाली जगदलपुर पुलिस की बदमाशों पर लगातार कार्यवाही

आहत से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से धारदार चाकू मारने वाले महारानी वार्ड निवासी आदतन बदमाश देव को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में आरोपी के खिलाफ गृह अतिचार, घर में आग लगादेना, चोरी मामले में भी जा चुका है संप्रेक्षण गृह

न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

नाम आरोपी - देव कुड़ियां उर्फ कोदू पिता गुज्जा राम उम्र 18 साल 2 माह पता महारानी वार्ड जगदलपुर, थाना कोतवाली जिला बस्तर छ.ग.

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महारानी वार्ड निवासी आरोपी देव कुंडियम द्वारा प्रार्थी के समान को वापस ना कर वापस मांगने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देकर, हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से पेट के बाये हिस्से में मारकर घायल करने  वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।



           ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थी, निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 13/07/26 को प्रार्थी अपने मोबाइल चार्जर और माइक को वापस मांगने आरोपी के पास गया था तभी आरोपी देव कुंडियम अचानक घुस्से में आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देकर, हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से आहत के पेट के बाये हिस्से में मारकर घायल कर दिया आहट इलाज रत है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आरोपी देव कुड़ियम को मुखबिर सूचना की मदद से मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ मा बहन की अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देकर, हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से पेट के बाये हिस्से में मारकर घायल करना स्वीकार करने पर धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी द्वारा अपराध धारा स्वीकार करने आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उनि. -  प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम,
PSI- भूपेंद्र पैकरा,रानी सोनी ,अफ़साना
सउनि - भुवनेश्वर पांडे ,
प्र आर- विनोद चांदने,
आरक्षक - रंगलाल खरे, केशव चंद्रा , बलराम ,
म. आर.- रीना अनंत,

Post a Comment

0 Comments