छत्तीसगढ़ : सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों का हथियार डंप- बरामद।
छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई जिले के नक्सलमुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की तलाश हेतु नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ द्वारा थाना कोहकामेटा क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। अभियान के दौरान कच्चापाल के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक हथियार डंप बरामद किया गया।
बरामद सामग्री :-
बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जब्त कर थाना कोहकामेटा में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा जिले के नक्सलमुक्त क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की लगातार बरामदगी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।


0 Comments