छत्तीसगढ़ : दो आरोपी 12.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार - टीआई, संतोष सिंह।
अपराध कमांक 109/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट
बस्तर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से कुल 12.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
जप्त गांजा की कीमत करीबन 6,35,000/ रूपये।
आरोपियो द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।
थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
1-हरिओम शर्मा पिता सुरेश चंद्र शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरफदीनपुर थाना मलावा जिला हरदोई उत्तप्रदेश
2-मोनू चौरसिया पिता गुड्डु चौरसिया जाति बराई उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम थाना सुरसा जिला हरदोई उत्तरप्रदेश
जप्त सामान-
मादक पदार्थ गांजा कुल 6 पैकेट में 12.700 किलोग्राम कीमती 6,35,000/ रूपये
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 16.07.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने काले रंग के पिठ्ठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास खड़े है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका की ओर रवाना होकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का 2 व्यक्ति पिठठु बैग के साथ वाहन का इंतजार करते मिले नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 1. हरिओम शर्मा पिता सुरेश चंद्र शर्मा निवासी ग्राम सरफदीनपुर थाना मलावा जिला हरदोई उत्तप्रदेश 2. मोनू चौरसिया पिता गुड्डु चौरसिया निवासी ग्राम थाना सुरसा जिला हरदोई उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताये।
आरोपियो के संयुक्त कब्जे के काला रंग के दोनो पिठठु बैग का तलाशी लेने पर बैग अंदर कुल 6 पैकेट कुल वजन 12.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती कीमती 6,35,000/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक, दीपक कुमार सिंह, सउनि जदुराम बघेल प्रआर अजय साहु, आरक्षक नरेश कश्यप, यशवंत ध्रुव, अशोक सिंह, डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज का विशेष योगदान रहा हैं।


0 Comments