छत्तीसगढ़ : आरपीएफ द्वारा कपड़े एवं सोने के झुमकों से भरें ट्रॉली बैग को बरामद कर महिला यात्री के सुपुर्द किया गया।
आरपीएफ जगदलपुर द्वारा किया गया सराहनीय कार्य
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । कपड़े एवं सोने के झुमकों (लगभग मूल्य ₹60,000/-) से भरे हरे रंग के ट्रॉली बैग को सुपुर्द, ड्यूटी अवधि के दौरान एक वास्तविक यात्री, नामतः निबेदिता पांडा, महिला, आयु 28 वर्ष, पुत्री निबेदिता पांडा, निवासी भीमसाही, पापड़ाहांडी, नबरंगपुर, ओडिशा – 764071 से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 18107 के फ्रंट जनरल कोच में उनका हरे रंग का ट्रॉली बैग, जिसमें कपड़े एवं सोने के झुमके थे, छूट गया है।
वह अपनी माता के साथ सामान्य टिकट संख्या AYA84204404 के माध्यम से संबलपुर से जगदलपुर तक यात्रा कर रही थीं।
तदनुसार, SI बी. सुरेश कुमार, HC जे. मुरली एवं LCT एस. मरांडी, आरपीएफ पोस्ट जगदलपुर के साथ उक्त कोच में पहुंचे और गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त ट्रॉली बैग, जिसमें कपड़े एवं सोने के झुमके थे, बरामद किया गया।
आवश्यक सत्यापन एवं दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात उपरोक्त सामान वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने आरपीएफ की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।



0 Comments