छत्तीसगढ़ : इंटर्न डाॅक्टरों द्वारा 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर GMC में कैंडल मार्च निकाला गया।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जगदलपुर छत्तीसगढ़ के समस्त इंटर्न डॉक्टरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विगत 14 दिनों से हड़ताल जारी है। इसी क्रम में आज शाम 6:30 बजे GMC जगदलपुर में इंटर्न डॉक्टरों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च के माध्यम से इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार तक अपनी मांगों और समस्याओं की आवाज़ पहुंचाई। डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में मासिक मानदेय को ₹15,900 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की स्वीकृति शामिल है।
इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार से मांग की है कि मानदेय बढ़ाने के निर्णय को जल्द से जल्द लिखित रूप में जारी किया जाए, ताकि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।




0 Comments