छत्तीसगढ़ : 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित।
उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जिला प्रशासन, जगदलपुर द्वारा 15 को अगस्त को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा निरीक्षक संतोष सिंह को मादक पदार्थों, अन्य अपराधी मामले में प्रभावी कार्यवाही उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गय।
बस्तर रेंज आईजी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, साहस, समर्पण एवं जनहित के प्रति संवेदनशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य न केवल विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं कार्य के प्रति उत्साह को बढ़ावा देगी।


0 Comments