छत्तीसगढ़ : इंटर्न डॉक्टरों विगत 11 दिनों से स्टाइपेंड में वृद्धि हेतु शासन स्तर से शीघ्र निर्णय एवं लिखित आश्वासन प्रदान करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । विगत 11 दिनों से शासन स्तर पर किसी स्पष्ट निर्णय अथवा लिखित आश्वासन का न मिलना समस्त इंटर्न डॉक्टरों के लिए गंभीर चिंता एवं निराशा का विषय है।
हम समस्त इंटर्न डॉक्टर विगत कई समय से अपने स्टाइपेंड में उचित एवं सम्मानजनक वृद्धि की मांग को लेकर शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। हमारी मांग को लेकर आंदोलन एवं ज्ञापन दिए हुए आज 11 दिन पूर्ण हो चुके हैं, किंतु अभी तक शासन की ओर से स्टाइपेंड वृद्धि के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय, लिखित आश्वासन अथवा आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विदित हो कि इंटर्नशिप चिकित्सा शिक्षा का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण चरण है। इस दौरान हम प्रतिदिन अस्पताल में मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं, वार्ड ड्यूटी तथा विभिन्न विभागों में पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपनी 24x7 सेवाएं प्रदान करते हैं। वर्तमान महंगाई एवं दैनिक आवश्यकताओं को देखते हुए वर्तमान में प्राप्त हो रहा स्टाइपेंड अत्यंत अपर्याप्त है।
हमारी मांग किसी प्रकार के टकराव या विरोध की भावना से नहीं, बल्कि सम्मानजनक, न्यायसंगत एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप स्टाइपेंड की अपेक्षा से जुड़ी हुई है। विगत 11 दिनों से शासन स्तर पर किसी स्पष्ट निर्णय अथवा लिखित आश्वासन का न मिलना समस्त इंटर्न डॉक्टरों के लिए गंभीर चिंता एवं निराशा का विषय है।
हमारी इस उचित मांग को शासन स्तर पर सर्वोच्च प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय एवं स्पष्ट लिखित आश्वासन प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री राज्य की चिकित्सा सेवाओं में निरंतर योगदान दे रहे इंटर्न डॉक्टरों की इस न्यायोचित मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करेंगे।






0 Comments