छत्तीसगढ़ : अवैध मादक प्रतिबंधित नशीली कैपशूल के थोक विक्रेता पर बड़ी कार्यवाही-टीआई, टामेश्वर चौहान।
📌जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
📌 बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही
📌 आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित अवैध नशीला कैपशूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl कुल 300 पत्ता कुल 2,400 नग कुल किमती 9,60,000/- रु, नगदी रकम 960 रु को किया गया जप्त
📌 आरोपियों के द्वारा पंचर दुकान की आड़ में किया जाता था नशा का व्यापार
📌2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
📍नाम आरोपी :-
(1) राजेश यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 50 वर्ष निवासी तेतर खूंटी जगदलपुर
(2) मोनू गुप्ता पिता नन्हे लाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
(2) मोनू गुप्ता पिता नन्हे लाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर का रहने वाला बताये जिसके संयुक्त कब्जे के बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsuls कुल 100 स्ट्रीप 300 पत्ता कुल 2,400 नग कुल किमती 9,60,000 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 960 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 21.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर



0 Comments