छत्तीसगढ़ : शहर में गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया- गिरफ्तार, टीआई, टामेश्वर चौहान।

छत्तीसगढ़ : शहर में गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया- गिरफ्तार, टीआई, टामेश्वर चौहान

📌एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

🔴आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को किया गया जप्त

📍नाम आरोपी :-

सूरज कश्यप पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी संजय गांधी वार्ड जगदलपुर

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।



ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई सूरज कश्यप दिनांक 22.04.26 के रात्री में घर के सामने आकर तुम लोग मुझे जेल भिजवाए हो, तुम लोगो को जिन्दा नहीं छोड़ूगा तुम लोगो का मर्डर कर दूंगा कहते हुए माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने के धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर दिखाकर  प्रार्थीया को धमकाया है। 



रिपोर्ट पर अपराध क़ायम कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी सूरज कश्यप पिता स्व श्याम सुन्दर कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

निरीक्षक - टामेश्वर चौहान
उ. नि. - ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
स उ नि - सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. - प्रकाश मनहर
आरक्षक - होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो,

Post a Comment

0 Comments