छत्तीसगढ़ : लुट के मामले का 1 आरोपी मुंबई अलिबाग महाराष्ट्र से गिरफ्तार- टीआई, संतोष सिंह।
बीते फरवरी माह में आरोपी द्वारा धनपुंजी पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाप को नकली पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम 18662 रूपये को लुटकर हुआ था फरार।
अपराध कमांक 40/2026 धारा 309 (4) बीएनएस
आरोपी के कब्जे से लुट के रकम 5100/रूपया व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर किया गया जप्त।
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को आरोपी द्वारा थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र से किया था चोरी।
उक्त मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में थाना कोतवाली जगदलपुर में मामला पंजीबद्ध।
चोरी गई उक्त मोटर सायकल के नंबर प्लेट को बदलकर मोडीफाई कराकर लुट की घटना को दिया गया था अंजाम।
थाना नगरनार/थाना कोतवाली क्षेत्र की घटना।
नाम आरोपी-: साजन उर्फ संजन कुमार पिता यमुना राउत जाति कुर्मी उम्र 22 वर्ष निवासी रसलपुर थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी जनकपुर रोड विहार हाल अलिबाग जिला रायगढ़ महाराष्ट्र
जप्त सामान -: 1 आरोपीयो के कब्जे से नगद 5100/ रूपया
2. एक नग काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल कमांक CG 17 KX 7087
3. एक नग विवो कपंनी का मोबाईफ फोन।
छत्तीसगढ़ ( नगरनार -जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । मामले में दिनांक 23.03.2026 को प्रार्थी जतीन यादव पिता राजसिंह यादव जाति अहिर निवासी आदर्श सिंधुनगर धरमपुरा जगदलपुर जिला बस्तर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 06.02.2026 को रात्रि करीबन 07.00 बजे अज्ञात आरोपी के द्वारा मोटर सायकल में आकर पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाप को पिस्तौल दिखाकर डरा धमका कर बैग में रखे रकम 18662 रूपये को बैग सहित लुटकर फरार हो गया कि रिपोर्ट पर थाना नगरनार में उक्त अपराध सदर कायम कर पता तलाश विवेचना में लिया गया।
कि फरार आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर सायबर सेल जगदलपुर से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी का लोकेशन ज्ञात होने पर आरोपी का पतासाजी हेतु टीम मुंबई अलिबाग महाराष्ट्र रवाना किया गया जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पुछताछ किया गया पुछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर थाना नगरनार लाया गया। आरोपी के कब्जे से लुट के रकम नगद 5100/ रूपया, घटना में प्रयुक्त काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल एवं 1 नग विवो कंपनी का मोबाइल को बरामद कर जप्त किया।
चूंकि आरोपी के द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में जप्त मोटर सायकल को करीबन 03-04 माह पूर्व थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया गया जिस पर थाना कोतवाली जगदलपुर में उक्त मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में अपराध कमांक 04/2026 धारा 303 (2) बीएनएस कायम है। थाना कोतवाली जगदलपुर के द्वारा चोरी के उक्त मामले में आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया दोनो ही मामलो में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम -: निरीक्षक संतोष सिंह, उनि. सतीस यदुराज ,सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर आर० कृष्णा नेताम, आर० महंगू कश्यप, आर० बलराम कश्यप का विशेष योगदान रहा है।


0 Comments