छत्तीसगढ़ : जिला बस्तर में चोरी करने वाले धार गैंग के 1 सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
आरोपी जिला धार म.प्र. का रहवासी है, जो चोरी कि सोने, चांदी को खपाने को देता था अंजाम।
विभिन्न राज्यो के थाना में आरोपी के विरूद्ध 83 अपराध पंजीबद्ध जिसमें 60 स्थायी वारंट एवं अन्य अपराध में फरार।
बस्तर जिले के आड़ावाल, सनसीटी हाउसिंग बोर्ड, बस्तर हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी के चोरो को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता।
जिला बस्तर पुलिस को विगत 2 माह में धार गैंग म.प्र. के 5 सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना बस्तर के अपराध क्रमांक 15/2024 धारा 457.380.34 भा.द.वि. व अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 331 (4) 305 (ए), 3 (5) बी.एन.एस. के आरोपी 1. पारस अलावा उर्फ अम्लियार 2. दीतू अलावा उर्फ अम्लिया 3. भुवन सिंह अलावा 4. पंकेश अनारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई है, अन्य आरोपी का पता तलाश हेतु मामले की गंभीरता को देखते हुये।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू मार्गदर्शन में थाना से टीम बनाकर जिला धार म०प्र० रवाना हुए धार म.प्र. में पहुंचकर पता तलाश किया आरोपी रमेश चौहान पिता नरसिंह चौहान उम्र 40 वर्ष जाति भीलाला निवासी ग्राम पिपलदलिया थाना टांडा जिला धार म०प्र० को पकड़कर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया जो पाया गया कि आरोपी द्वारा गिरफ्तार 4 आरोपियों से चुराये सोना, चांदी को खपाने का काम करता था और आरोपी रमेश चौहान के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में 83 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी रमेश चौहान के विरूद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी बस्तर सुरेश कुमार जांगड़े, प्रधान आरक्षक 391 उमेश चंदेल थाना बस्तर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर ,अरुण मरकाम सायबर सेल जगदलपुर, आरक्षक 1322 माहंगु राम कश्यप, आरक्षक 802 श्याम देव कश्यप, आरक्षक 801 कृष्ण कुमार नेताम आर 132 महेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा।



0 Comments