छत्तीसगढ़ : स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बस्तर के ग्राम उसरी में स्वच्छता शिविर आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ ( बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह । एस. बी. आई. फाउंडेशन के सहयोग से परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा संचालित एस. बी. आई. संजीवनी टीम बस्तर द्वारा शनिवार 21 फरवरी को ग्राम उसरी बस्तर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का सफलपूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वच्छता अभियान में ग्राम समुदाय के 173 महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ, स्वास्थ एवं सुरक्षित गांव निर्माण के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता रैली से की गई। जिसे ग्राम स्वच्छता समिति की महिलाओं ने नेतृत्व प्रदान किया। रैली के माध्यम से घर-घर एवं गली मोहल्ले में स्वच्छता के संदेश का प्रसार किया गया। रैली के दौरान स्वच्छ गांव, कचरा डस्टबिन डिब्बे में डाले साथ ही सौ रोगों की एक दवाएं घर पे रखो साफ सफाई जैसे नारे से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

एस.बी.आई. संजीवनी टीम द्वारा इस अवसर पर स्वच्छता के गुड प्रैक्टिस को विस्तारपूर्वक समझाया गया, जिनमें प्रमुख रूप से गिले कचरे सूखे कचरे का निवारण, नियमित हाथ धोने की सही विधि, शौचालय का नियमित उपयोग एवं सफाई, पीने के पानी के स्त्रोतों को स्वच्छ रखने के उपाय, घर ओर आस पास जल जमाव न होने देने को आदत, संक्रमण से बचाव हेतु कीटनाशक का उचित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष प्रकाश डाला गया। अभियान के दौरान पंचायत के चौक में एक डस्टबिन तैयार किया गया जिसे पूरी तरह से साफ किया गया आस पास के पूरे कचरे को साफ कर वहां पे चुना ओर ब्लीचिंग पाउडर से साफ कर नए डस्टबिन निर्माण किया जिससे गांव वालों को घर के कचरे को एक जगह स्रोत किया जा सके। एस.बी.आई. संजीवनी टीम द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में पंचायत भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी में डस्टबिन, झाड़ू, बाल्टी, मग, हार्पिक, फिनाईल, सेनेटाइजर, मास्क, ब्लीचिंग पाउडर, तथा हाथ दस्ताने जैसे सामग्री की स्वच्छता किट प्रदान किया गया। यह पहल ग्राम स्तर पर नियमित सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्व्पूर्ण कदम रही। कार्यक्रम के अंत में टीम द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर दैनिक जीवन की आदत बनाए। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से गांव को स्वच्छ, रोगमुक्त एवं सुन्दर बनाए रखने का संकल्प लिया। यह स्वच्छता शिविर ग्राम उसरी में सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
इस दौरान सरपंच मंदेश मौर्य, उपसरपंच रति राम कश्यप, माध्यमिक शाला से प्राचार्य भूपेंद्र झाड़ी, शिक्षिका श्रीमती भुनेश्वरी दीवान , श्रीमती मोहिता बेलसरिया, गदेश बघेल, ए. एन.एम. श्रीमती रीमा नंद, जागेश्वरी दास साथ ही संस्था से जिला समन्वयक सूरज पटनायक, डॉक्टर मरकाम , फार्मासिस्ट रवींद्र पोयाम, लैब टेक्नीशियन पल्लवी , स्टाफ नर्स सनबारी , पायलट अशोक बघेल की उपस्थिति रही।
0 Comments