छत्तीसगढ़ : 🚨 एडीपी ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में किया नक्सली डम्प बरामद ...🚨
नारायणपुर पुलिस की उपलब्धि : 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में एडीपी ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में किया नक्सली डम्प बरामद
✔️ विश्वसनीय सूचना पर त्वरित एवं सुनियोजित एडीपी ऑपरेशन संचालित।
✔️ ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में नक्सली ठिकाना से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद।
✔️ आधुनिक एवं इम्प्रोवाइज्ड हथियार/विस्फोटक सामग्री जब्त।
✔️ मेडिकल सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद।
छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 25.02.2026 को विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए COB मंदोड़ा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग (ADP OPS) पार्टी ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ की ओर रवाना हुआ था। इस दौरान सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक ठिकाना में छिपाकर रखे गए नक्सल डम्प को बरामद किया।
🔎 सर्च ऑपरेशन के दौरान जप्त सामग्री का विवरण :-
1. प्राइमा कॉर्ड – लगभग 100 मीटर
2. सेफ्टी फ्यूज – 20 मीटर
3. ऑरेंज फ्यूज – 20 मीटर
4. सुतली बम – लगभग 35 किलोग्राम
5. उर्वरक पाउडर (भूरा) – 38 किलोग्राम
6. इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक – 18 किलोग्राम
7. चारकोल – 2.5 किलोग्राम
8. एएमएन पाउच – 5 नग
9. इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर – 1 नग
10. रॉकेट लॉन्चर सेल – 13 नग
11. मोर्टार सेल (भारी) – 19 नग
12. मोर्टार सेल (हल्का) – 11 नग
13. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – बड़ा) – 1 नग
14. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – छोटा) – 1 नग
15. बीजीएल कारतूस (मध्यम) – 8 नग
16. बीजीएल कारतूस (छोटा) – 15 नग
17. बीजीएल कारतूस (बड़ा) – 12 नग
18. लंबी दूरी बीजीएल राउंड – 70 नग
19. छोटी दूरी बीजीएल राउंड – 55 नग
20. इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड – 2 नग
21. चिकित्सकीय सामग्री एवं दवाइयाँ – पर्याप्त मात्रा में
क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।





0 Comments