छत्तीसगढ़ : 80 बटा सी.आर.पी.एफ. द्वारा 40 युवक-युवतियों को भेजा गौतम बुद्ध नगर।

छत्तीसगढ़ : 80 बटा सी.आर.पी.एफ. द्वारा 40 युवक-युवतियों को भेजा गौतम बुद्ध नगर।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहजितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 बटालियन के०रि०पु०बल जगदलपुर, जिला बस्तर, छ0ग0 के मार्गदर्शन में सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र केशरपाल, छिंदगढ़, काकनार, नांगुर, चितापदार, धरमपुरा आप-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से 40 आदिवासी युवक-युवतियों को मेरा युवा भारत, जगदलपुर केन्द्र के सौजन्य से आयोजित 17 वें आदिवासी युवा विनियम कार्यक्रम 2025 2026 में भाग लेने हेतु गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश प्रस्थान कराया गया।




कार्यक्रम 20 से 26 फरवरी 2026 तक गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश में आयोजित किया जायेगा जिसमें देश के अन्य राज्यो से आदिवासी युवक-युवतियां भाग लेगें। इस अवसर पर 80 बटालियन के सुबीर राय, द्वितीय कमानअधिकारी द्वारा युवक-युवतियों से मुलाकात कर यात्रा के दौरान सतर्क रहने और अनुशासन बनाए रखने का सलाह दिया गया। 



जिससे प्रेरणादायक बातें साझा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम अपने जीवन में नए अवसरों का द्वार खोलेगा। आप इस भ्रमण के दौरान जो अनुभव और ज्ञान प्राप्त करेंगे, उसे अपने समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान के रूप में साझा करेंगें। मेरा युवा भारत के सौजन्य से आयोजित 17 वां आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आदिवासी युवक-युवतियों को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, जहां वे विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का विकास कर सकते है।



इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशभर के आदिवासी समुदायों के बीच एकता, आपसी समझ और समावेशिता को बढ़ावा देना है। 80 बटा सी.आर.पी.एफ का यह प्रयास न केवल आदिवासी युवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में बेहतर कदम है, बल्कि यह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणा देता है।



इस अवसर पर सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ० उत्पल गागोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसुद आलम, उप०कमा०, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों तथा श्रीमति अंजली देवी जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, जगदलपुर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments