छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर 8 वर्षो तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर 8 वर्षो तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार।





🚨 थाना कोड़ेकुर्से पुलिस की कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण एव आपराधिक रिकार्ड:-

सतीष कुमार गोटा पिता मानसिंह गोटा उम्र 34 वर्ष जाति गोड़ ग्राम बोगर नदीपारा, थाना भानुप्रतापपुर जिला उ0ब0कांकेर (छ0ग0)।

थाना कोड़ेकुर्से के अपराध क्रमांक 02/2026 धारा- 376, 376(2)(ढ) भादवि0।
   
छत्तीसगढ़ ( कोडेकुर्सी-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । पीड़िता के द्वारा थाना कोड़ेकुर्से उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि उसके दूर के रिश्तेदार सतीष कुमार गोटा ग्राम बोगर भानुप्रतापपुर का रहने वाला है ,जो पीड़िता के घर में रहकर मलेरिया वर्कर का कार्य करता था।



वर्ष 2013 से 2021 तक शादी का झासा देकर लगातार 08 वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता लोक लाज के डर के कारण उस समय घटना के बारे में अपने घर परिवार में किसी को नहीं बतायी थी। पीड़िता कि लिखित रिपोर्ट पर थाना कोडे़कुर्से में अपराध क्रमांक- 02/2026 धारा- 376, 376 (2),(ढ) भादवि0, कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  निखिल आशोक राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक जिला उ0ब0कांकेर के निर्देशन पर, आकाश श्रीश्रीमाल ASP भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में, शेर बहादूर सिंह ठाकुर SDOP भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोड़ेकुर्से द्वारा टीम गठित की जाकर आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस कोड़ेकुर्से द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष दिनांक 18.02.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड पर पेश किया जहां से आरोपी प्रोफेसर को जेल दाखिल किया गया।

🚨पुलिस टीम का विवरण:-

निरीक्षक योगेश कुमार सोेनी, सउनि सनातन सरकार, सउनि कलावती थापा, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, आरक्षक रूपेश कोड़ोपीे, आरक्षक बिजय नेताम, महिला आरक्षक हुलसी साहू

🚨कांकेर पुलिस की अपील:-

महिलाओं एवं बालिकाओ के विरूद्ध किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़, हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में सहायता हेतु महिला रक्षा टीम 94791-55925 से संपर्क करें।यह दी गई हर सूचना सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Post a Comment

0 Comments