छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों एवं माओवादियों की बीच हुए मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी माओवादी के शव व हथियार बरामद।
🔄 जिला बीजापुर के इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त टीम माओवादी अभियान पर निकली थी।
🔄
अभियान के दौरान आज सुबह इन्द्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों की बीच हुए मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी माओवादी के शव एवं मुठभेड़ स्थल से SLR Rifle, INSAS Rifle एवं 12 Bore जैसे हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद की गई।🔄DRG / बस्तर फाइटर्स /STF/CoBRA/ CRPF की टीमों द्वारा क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ ( जांगला -बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । 🚨पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिला बीजापुर के थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत जैगुर-डोडुम क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र माओवादी कैडरों की उपस्थिति की विशिष्ट आसूचना के आधार पर दिनांक 25/02/2026 की संध्या को DRG टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
🚨अभियान के दौरान आज दिनांक 26/02/2026 के प्रातः लगभग 0600 बजे से DRG जवानों एवं माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही।
🚨फायरिंग उपरांत सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी 2 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए।
🚨 मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों की प्रारंभिक पहचान निम्नानुसार की गई है :-
(1) ACM हिचामी मडडा, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ₹5.00 लाख)
(2) ACM मनकी पोड़ियम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ₹5.00 लाख)
🚨पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बल जनता के जान-माल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। निकटवर्ती क्षेत्रों में DRG, Bastar Fighters, STF, CRPF, CoBRA एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।





0 Comments