छत्तीसगढ़ : “शांतिपूर्ण एवं समृद्व नारायणपुर” के लक्ष्य आधारित नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में अंतिम कील ठोंकती नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 की पाँचवी कैम्प खोली “आदनार” में।

छत्तीसगढ़ : “शांतिपूर्ण एवं समृद्व नारायणपुर” के लक्ष्य आधारित नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में अंतिम कील ठोंकती नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 की पाँचवी कैम्प खोली “आदनार” में।



🔹 माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आदनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।

🔹 दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क।

🔹 नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 129वीं वाहिनी और 133वीं वाहिनी ने खोला आदनार में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।



🚨इसी कड़ी में थाना सोनपुर के ग्राम आदनार क्षेत्र में नक्सलं विरोधी अभियानों एवं कांदुलनार - कोरसकोड़ो - हच्चेकोटी - आदनार एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 23-02-2026 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम आदनार में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम आदनार में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प आदनार थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 76 किलोमीटर थाना सोनपुर से 46 किलोमीटर, कांदुलनार से 17 किलोमीटर, कुरसकोड़ो से 11 किलोमीटर और कैम्प हच्चेकोटी से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

🚨आदनार में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र कुमुदगुण्डा, वरकोर, देवरकोर, एलूर, ताडोगुण्डा, आमाकाल और आदनार में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।



🚨दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क। आदनार से सोनपुर के मार्ग कोयलीबेड़ा (जिला कांकेर) से सीधे सड़क कनेक्टिविटी होगी जिससे आम नागरिकों को सड़क सुविधा के माध्यम से अलग-अलग सुविधाओं के साथ आवागमन की सुलभता प्राप्त होगी।

🚨नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

🚨नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 में जटवर, वाड़ापेंदा, कुरसकोड़ो, हच्चेकोटी और आदनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है।

🚨पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, सेनानी संजय सिंह, 129 वीं वाहिनी बीएसएफ
सेनानी कमल शर्मा, 133वीं वाहिनी बीएसएफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, और रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 129वीं वाहिनी, और 133वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments