छत्तीसगढ़ : गांजा बिक्री करने वाले 2 युवक पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
अवैध रूप से गांजा बिक्री करते गौरव वाटिका संगम रोड के पास से पकड़े गए दो आरोपी
एक आरोपी पनारापारा एक आरोपी तेतरकूटी का निवासी हैं
आरोपीयो के कब्जे से 1 किलो 26 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया
जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 10,000/- रूपये
नाम आरोपी -:
(1) अनिल कुमार बघेल पिता मिट्ठू राम बघेल उम्र 30 साल भतरा निवास पनारापारा जगदलपुर
(2) उदय नेताम उर्फ रिंकू पिता बसंत नेताम उम्र 19 साल पता तेतर कूटी जगदलपुर
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति गौरव वाटिका के बगल संगम रोड में एक लाल पीला झोला में गांजा बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में कार्यवाहक थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा गौरव वाटिका संगम रोड पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया के दो व्यक्ति लाल पीला झोला रखे मिलने पर उक्त दोनों व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल कुमार बघेल पिता मिट्ठू राम बघेल उम्र 30 साल भतरा निवास पनारापारा जगदलपुर
(2) उदय नेताम उर्फ रिंकू पिता बसंत नेताम उम्र 19 साल पता तेतर कूटी जगदलपुर का होना बताया जिनके पास में रखे एक लाल पीला रंग के झोला की तलाशी लेने पर 1 किलो 26 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। गांजा परिवहन करना स्वीकार करने से उक्त आरोपी को 20(B ) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा -
निरीक्षक - शिवानंद सिंह
उनि. - अरुण मरकाम
सउनि - लम्बोदर कश्यप
बस्तर फायटर आरक्षक - रिंकू नेताम ,अनिल बघेल ,आदित्य सिंह , उमापति बघेल , विजय जेना


0 Comments