छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 🇮🇳79वाॅ स्वतंत्रता दिवस🇮🇳।

 


छत्तीसगढ़ : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 🇮🇳79वाॅ स्वतंत्रता दिवस🇮🇳।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 वीं वाहिनी कैम्प परिसर में कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व कार्मिकों के साथ क्वार्टर गार्ड परिसर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर महोदय ने न्यू बस स्टैंड जगदलपुर परिसर में आम जनता के बीच ध्वजारोहण कर भारत की आजादी के 79वाॅ स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आम जनता एवं जवानों को हार्दिक बधाई दी।




🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर यह संकल्प लिया कि हम देश की एकता-अखंडता और राष्ट्रीय व संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन करने के लिए सदैव तैयार रहेंगे, हम अपने एवं अपने परिवार के साथ देश को नशमुक्त बनायेंगे साथ ही देश के एकता एवं अखण्डता को कमजोर करने वाली हर ताकत का मुंहतोड़ जवाब देंगे जिससे संवैधानिक अस्तित्व को अक्षुण्ण बनाया जा सकें।



🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर महोदय ने सभी जवानों को अवगत कराया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जवानों के द्वारा किये गये साहसिक कार्यो नक्सलवाद, आतंकवाद एवं देश के प्रति किसी प्रकार की राष्ट्रीय आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बल के कार्मिकों का मनोबल बनाये रखने के लिए " DISTINGUISED AND MERITORIOUS SERVICE "एवं वीरत के लिए कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति पदक व पुलिस पदकों के अलंकृत किया गया हैं।



इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी सुधीर राय, पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी डाॅक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेन्ट, अधिनस्थ अधिकारी, जवान व आम जनता उपस्थित रहें। 



Post a Comment

0 Comments