झारखंड : सुरक्षा बलों को बोकारो के लूगु पहाड़ में नक्सल उन्मुलन अभियान में मिली सफलता।

झारखंड : सुरक्षा बलों को बोकारो के लूगु पहाड़ में नक्सल उन्मुलन अभियान में मिली सफलता।



झारखण्ड ( बोकारो ) ओम प्रकाश सिंह ।  झारखंड भाकपा ( माओवादी ) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी ( केंद्रीय कमेटी सदस्य ), सहदेव सोरेन ( केंद्रीय कमेटी सदस्य ) एवं अन्य 20 से 25 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों यथा - 209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० द्वारा बोकारो जिला अंतर्गत लूगु पहाड़ इलाके में एक विशेष संयुक्त अभियान "डाकाबेड़ा" चलाया गया।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 05:30 से माओवादियों के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की कई बार मुठभेड़ हुई है एवं अभियान जारी है। मुठभेड़ के दौरान अब तक 8 मृत शरीर, भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं, जिसमें निम्न हथियार शामिल हैं।




इंसास -  4

एस०एल०आर० - 1

रिवाल्वर - 1

प्रारंभिक जांच में 8 मृत नक्सलियों में से तीन की पहचान निम्न रूप से हुई है :-

1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी ( केंद्रीय कमेटी सदस्य ) - एक करोड़ इनामी


2. अरविंद यादव ( स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य )


3. साहब राम मांझी ( जोनल कमेटी मेंबर ) -10 लाख इनामी

शेष 5 मृत नक्सलियों की पहचान हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सर्च
अभियान अभी जारी है।

Post a Comment

0 Comments