छत्तीसगढ़ : 153 वीं वाहिनी CRPF द्वारा स्वच्छता ही सेवा- अभियान का शुभारंभ।

छत्तीसगढ़ : 153 वीं वाहिनी CRPF द्वारा स्वच्छता ही सेवा- अभियान का शुभारंभ।



छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  कमाण्डेंट-153 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन में वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को शहीद स्मृति द्वार से स्वच्छता ही सेवा- 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया। समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के स्मृति स्थल "शहीद द्वार" को स्वच्छ एवं गरिमामय बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।



स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अनिवार्य संस्कार होना चाहिए। देश व समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के स्मृति स्थल शहीद द्वार को स्वच्छ एवं गरिमामय बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से भी अपील है कि वे अपने परिवेश को स्वच्छ रखें सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।



कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बलकर्मियों ने अपने कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को सदैव स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली। इस अभियान में 153 वीं वाहिनी के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा कार्मिकों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments