छत्तीसगढ़ : NSL की सेफ्टी टीमों ने भी CCQC, भिलाई 2026 में 4 गोल्ड मेडल जीत अपना झंडा-लहराया।
छत्तीसगढ़ (नगरनार-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । NSL की क्वालिटी सर्कल की 5 टीमों के CCQC, भिलाई 2026 कन्वेंशन में गोल्ड मेडल जीतने की खबर की ख़ुशी को दोबाला करते हुए खबर आयी है की CCQC, भिलाई में हाल ही में शुरू किए गए सेफ्टी सर्कल सेक्शन में NSL की सभी 4 सेफ्टी सर्कल टीमों ने गोल्ड प्राइज़ जीता है और नेशनल लेवल मीट के लिए क्वालिफाई किया है।
इस जीत से NSL के खाते में कुल मिलाकर इस साल की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 9 गोल्ड अवार्ड आये हैं। इससे पहले CCQC 2026 के समापन पर क्वालिटी सेक्शन में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते गए थे। इन चारो टीमों को भी नेशनल प्रतियोगिता में अपनी क़िस्मत आज़माने के अवसर मिलगा।
गोल्ड मेडल जीतने वाली NSL की सेफ्टी टीमें थीं- रॉ मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाली "कवच", सिंटर प्लांट का प्रतिनिधित्व करने वाली "पहल", पावर ब्लोइंग स्टेशन के अधिकारियों वाली "ऊर्जा" और स्टील मेल्टिंग शॉप के कर्मचारियों वाली "सुरक्षा"।


0 Comments