छत्तीसगढ़ : पुराने हत्या प्रकरण में करीब 4 साल से फरार हत्या के 3 आरोपी धनोरा पुलिस की गिरफ्त में..!

छत्तीसगढ़ : पुराने हत्या प्रकरण में करीब 4 साल से फरार हत्या के 3 आरोपी धनोरा पुलिस की गिरफ्त में..!



धनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीनों फरार आरोपी गिरफ्तार

लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

छत्तीसगढ़ ( धनोरा-नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी छोटे डोंगर मनोज मंडावी एवं थाना प्रभारी धनोरा सत्यवान सिंह के नेतृत्व में धनोरा पुलिस ने करीब 4 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।



हत्या के बाद से लगातार फरार थे आरोपी

थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 05/2022, धारा 302, 34 भादवि के तहत ग्राम टेकानार में हुई हत्या के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद प्रकरण में संलिप्त आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।



धनोरा पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी, संभावित ठिकानों की निगरानी एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 06.10.2026 को प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. मनी पोयाम उर्फ कोइड़ा दण्डामी, पिता आयत राम पोयाम, उम्र 27 वर्ष

2. सीता राम उसेंडी, पिता स्व. सोनू राम उसेंडी, उम्र 22 वर्ष

3. सुखराम उसेंडी, पिता स्व. बोंडूंगा राम उसेंडी, उम्र 41 वर्ष

तीनों आरोपी निवासी ग्राम टेकानार, थाना धनोरा, जिला नारायणपुर हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 07.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

अपराध कितना भी पुराना हो और आरोपी कितने भी समय तक फरार रहें, कानून की पहुंच से बचना संभव नहीं है। गंभीर अपराधों में फरार एवं संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस की प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments