छत्तीसगढ़ : बाईक चोरी करने वाले 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार-टीआई, टामेश्वर चौहान।

छत्तीसगढ़ : बाईक चोरी करने वाले 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार-टीआई,टामेश्वर चौहान।



1आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

आरोपी के कब्जे से चोरी किये गए मोटर सायकल किमती 30,000/- रु लगभग को आरोपी के निशानदेही में किया गया जप्त

थाना बोधघाट क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्रवाई

नाम आरोपी :- सूजल साव पिता सुरेश साव उम्र 19 साल निवासी परपा नाका के पास गीदम रोड जगदलपुर

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य रात्री में मोटर सायकल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।



ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी देवी सिंह दीवान पिता सोभी राम दीवान निवासी ग्राम अडावाल थाना बोधघाट में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.06.2026 के रात्री में वह रोजाना की तरह अपने घर के सामने आँगन में अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 17KP 4899 को ख़डा करके अपने घर में सोया था, जिसे रात्री में किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट  पर तत्काल. 303(2) BNS अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। 



उक्त टीम के द्वारा प्रकरण के आरोपी की पता साजी की गयी पता साजी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सूजल साव पिता सुरेश साव उम्र 19 साल निवासी परपा नाका गीदम रोड जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करते करने से आरोपी के निशानदेही पर चोरी किये गए मोटर सायकल क्रमांक CG17 KP 4899 किमती लगभग 30,000 रूपये को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक - टामेश्वर चौहान
प्रशिक्षु उ. नि. - अफसाना
स. उ. नि.- सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. - सुनील मनहर
आरक्षक - युवराज ठाकुर परमानन्द भोयर, संदीप राणा

Post a Comment

0 Comments