छत्तीसगढ़ : नक्सल मुक्त नारायणपुर जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विभिन्न सामग्री- बरामद।
बम निरोधक दस्ता (BDS) ने मौके पर ही 44 बीजीएल शेल सुरक्षित रूप से निष्क्रिय (डिस्पोज) कर नष्ट किए गए
छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति के उपरांत भी सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सतत सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
इसी क्रम में दिनांक 17 जुलाई 2026 को 133वीं वाहिनी बीएसएफ, सोनपुर की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कदेर के समीप जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा विभिन्न सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना की तस्दीक हेतु टीम मौके पर रवाना हुई।
संदिग्ध स्थान की जांच बम निरोधक दस्ता (BDS) द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की गई। जांच उपरांत जमीन की खुदाई करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार, गोला-बारूद, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामग्री का विवरण :
1. .303 राइफल – 1 नग
2. .315 राइफल – 6 नग
3. 12 बोर बंदूक – 1 नग
4. बीजीएल (BGL) – 2 नग
5. बीजीएल शेल (बड़े) – 24 नग
6. बीजीएल शेल (छोटे) – 20 नग
7. .303 राइफल मैगजीन (05 राउंड क्षमता) – 1 नग
8. 12 बोर कारतूस – 33 नग
9. एचडी कारतूस – 91 नग
10. 7.62 मिमी (.303) कारतूस (रिम्ड) – 46 नग
11. 7.62 मिमी कारतूस – 9 नग
12. 7.62 मिमी ईएफसी – 2 नग
13. फिलर – 3 नग
14. नॉकिंग हैंडलिंग असेंबली – 1 नग
15. जीरोइंग टूल – 1 नग
16. मैगजीन पाउच – 4 नग
17. आरएफ डिटेक्टर (एक्सेसरीज सहित) – 1 नग
18. एंटीना – 1 नग
19. हेलीकल एंटीना – 2 नग
20. आईडी ऑपरेटिंग मैकेनिज्म (एक्सेसरीज सहित) – 1 नग
21. हैंड हेल्ड टॉर्च – 1 नग
22. पुल थ्रू – 2 नग
23. राइफल स्लिंग – 17 नग
24. बेल्ट – 1 नग
25. नक्सली वर्दी – 1 नग
26. होंडा जनरेटर मैनुअल – 2 नग
27. नक्सली साहित्य एवं पत्र – भारी मात्रा में
28. डीएनएस बोतल (इन्फ्यूजन सेट सहित) – 1 नग
29. डिस्पोवन (सिंगल यूज़) – 26 नग
30. सर्जिकल ड्रेसिंग पैड – 1 नग
31. दर्द निवारक मलहम – 2 नग
32. फेविकोल (100 ग्राम) – 6 नग
33. मार्कर – 1 नग
34. बॉल पेन – 14 नग
35. पेपर कटर – 7 नग
36. क्रेप बैंडेज – 1 नग
37. ड्रिल बिट – 2 नग
38. ज्योमेट्री बॉक्स – 1 नग
39. नक्सली फोटो – 1 नग
40. टूथब्रश – 5 नग
41. आहूजा ओम्नीडायरेक्शनल इम्पीडेंस उपकरण – 1 नग
42. पेन ड्राइव (SanDisk 16 GB) – 1 नग
43. पेन ड्राइव (SanDisk 64 GB) – 1 नग
44. पेन ड्राइव (Movikino 128 GB) – 1 नग
45. पेन ड्राइव (128 GB) – 1 नग
46. पेन ड्राइव (SanDisk 256 GB) – 1 नग
47. पेन ड्राइव (1 TB) – 1 नग
48. मेमोरी कार्ड (4 GB) – 27 नग
49. मेमोरी कार्ड (8 GB) – 37 नग
50. मेमोरी कार्ड (16 GB) – 6 नग
51. मेमोरी कार्ड (32 GB) – 8 नग
52. नक्सली बैनर – 1 नग
53. प्लास्टिक ड्रम (25 लीटर) – 1 नग
54. जीपीएस (Garmin) – 1 नग
55. कार्बन ब्रश – 2 नग
नोट : बरामद बीजीएल शेल (24 बड़े एवं 20 छोटे, कुल 44 नग) को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता (BDS) द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डिस्पोज) कर नष्ट कर दिया गया। अतः उक्त बीजीएल शेल को जब्ती सामग्री में सम्मिलित नहीं किया गया है।
बरामद अन्य सामग्री के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बल नक्सल मुक्त क्षेत्रों में सतत सर्चिंग अभियान निरंतर संचालित कर रहे हैं, जिससे नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा क्षेत्र में स्थायी शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।





0 Comments