छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर में घूम-घूम कर गांजा की सप्लाई करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने किया-गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर शहर में घूम-घूम कर गांजा की सप्लाई करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने किया-गिरफ्तार।

मादक पदार्थ गांजा  बिक्री करते हुए आरोपी विक्की कोतवाली पुलिस के हत्थे

आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 200 ग्राम जप्त

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 55,000/- रूपये

नाम आरोपी -- विक्की परोशा पिता स्व नंदकिशोर परोशा जाति मराठी उम्र 32 वर्ष साकिन फिरंता बाजार कुम्हारपारा जगदलपुर थाना कोतवाली जिला बस्तर छ.ग.

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहपुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।



ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में फिरंता बाजार कुम्हारपारा जगदलपुर के पास खड़ा हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 



जिनसे पूछताछ करने पर अपना पूरा नाम विक्की परोशा पिता स्व नंदकिशोर परोशा जाति मराठी उम्र 32 वर्ष साकिन फिरंता बाजार कुम्हारपारा जगदलपुर थाना कोतवाली जिला बस्तर छ.ग.का होना बताया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर  कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को धारा 20.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक - छबील टांडेकर अरुण मरकाम ,
प्र.आर. - विनोद चांदने ,
आरक्षक - बलराम कश्यप, सोमलु कश्यप , तोमन बघेल , बंसी मौर्य, हरीश, केशव

Post a Comment

0 Comments