छत्तीसगढ़ : ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।
छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर-नारायणपुर बार्डर ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद। डीआरजी,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।
बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं नरेंद्र शर्मा 2ic प्रभारी सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में डीआरजी बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित
अभियान के दौरान नक्सल डम्प से :-
वायरलेस बैटरी-3 नग
रेडियो-1नग
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



0 Comments