छत्तीसगढ़ : नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में फरार आरोपी को हरियाणा से किया गया-गिरफ्तार।
🔷 थाना नरहरपुर पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को न्यायालय में किया पेश।
🔷आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत की गई कार्रवाई।
छत्तीसगढ़ ( नसरपुर-कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना नरहरपुर पुलिस को नाबालिग पीड़िता के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपी को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
दिनांक 14.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 13.04.2026 से घर से लापता है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त की गई। शिकायत पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा नाबालिग की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर खोजबीन की गई। जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता का पता ग्राम जमुनिया, थाना बथवरिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) में मिलने पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.05.2026 को उसे सुरक्षित बरामद किया गया।
महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लिए जाने पर उसने बताया कि आरोपी सुदामा कुमार चौधरी द्वारा उसे नाबालिग होने की जानकारी रहते हुए अपहरण कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता के कथन एवं विवेचना के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(ड) बीएनएस तथा धारा 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर,सउनि पल्टूराम मंडावी,आरक्षक डुमेश साहू, आरक्षक पवन मरकाम, आरक्षक जशवंत उईके।


0 Comments