छत्तीसगढ़ : जुआ खेलने वाले 8 आरोपियो को ताश के 52 पत्ते, नगदी रकम 2760 रु, के साथ किया गया गिरफ्तार- टीआई, टामेश्वर चौहान।
बस्तर जिले में जुआडियो पर की गई कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2760 रु, 7 नग पुराना इस्तेमाली टच स्क्रीन मोबाइल, 2 नग मोटर सायकल को किया गया जप्त
आरोपियों से जप्त नगदी रकम, मोबाइल, एवं मोटर सायकल की कुल करीबन 1,84,760रु. का माल जप्त
8 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत ग्राम सरगीपाल की गयी कार्यवाही
नाम आरोपी :-
(1) पदलाम बघेल पिता घासी राम बघेल उम्र 33 साल, (2) सुकराम नाग पिता विश्वनाथ उम्र 40 वर्ष (3) सामसेन बघेल पिता स्व. महादेव बघेल उम्र 31 साल (4) लछीन नाग पिता रघुनाथ उम्र 43 वर्ष (5) सुंदर बघेल पिता रामेश्वर बघेल उम्र 39 वर्ष (6) सहदेव बघेल पिता सामो बघेल उम्र 61 वर्ष (7) लोकनाथ कश्यप पिता रूप सिंग कश्यप उम्र 60 वर्ष सभी निवासी ग्राम सरगीपाल (8) परमेश्वर जोशी पिता सूमोनू जोशी उम्र 33 साल निवासी ग्राम बिलोरी
जप्त सम्पत्ति :-
आरोपी के कब्जा से ताश के 52 पत्ते, नगदी रकम 2760 रु, 7नग टच स्क्रीन मोबाइल, 2 नग पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल कुल कीमती 1,84,760 रु
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे 8 जुआडियो को जुआ खेलते 8 आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 09.09.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सरगीपाल नीलगिरि प्लाट के पास कुछ लोग तास के 52 पत्ते में रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है, की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रहास सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व ब्लैक पैन्थर की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल मुखबिर के बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही करने पर 8व्यक्ती जुआ खेलते पकड़ाए जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम पदलाम बघेल पिता घासी राम बघेल, सुकराम नाग पिता विश्व नाथ नाग, सामसेन बघेल पिता महादेव बघेल, लछीन नाग पिता रघुनाथ नाग, सुंदर बघेल पिता रामेश्वर बघेल, सहदेव बघेल पिता सामो बघेल, लोकनाथ कश्यप पिता रुपसिंग कश्यप सभी निवासी ग्राम सरगीपाल, परमेश्वर जोशी पिता सूमोनू जोशी निवासी ग्राम बिलोरी का रहने वाले बताये जिनके कब्जे से तास के 52पत्ते, नगदी रकम 2760 रु, 7नग पुराना इस्तेमाली टच स्क्रीन मोबाइल, 2 नग पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल कुल किमती 1,84,760 रु को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर उक्त आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा छ. ग. जुआ प्रतिसेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) का होना पाये जाने से उक्त आरोपियों को विधिवत दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।



0 Comments