उत्तर प्रदेश : " शिक्षक दिवस " पर आधारशिला सेवा संस्थान द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों का किया गया-सम्मान।

उत्तर प्रदेश : " शिक्षक दिवस " पर आधारशिला सेवा संस्थान द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों का किया गया-सम्मान।



उत्तर प्रदेश ( रायबरेली ) ओम प्रकाश सिंह । शिक्षक दिवस पर इंदिरा नगर स्थित आधारशिला सेवा संस्थान के मुख्यालय के दीपायन कार्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के साथ हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में उत्साह और उमंग भर दी। गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा।



समारोह में संस्थान के शिक्षकों के साथ विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और सोच को दिशा देने का काम करते हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

संस्थान के प्रमुख डॉ. तहसीलदार सिंह ने कहा, “शिक्षक समाज की वह ताकत हैं, जो आने वाली पीढ़ी की सोच और दिशा तय करते हैं। शिक्षक का दायित्व केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। ऐसे आयोजनों से शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होती है।”

संस्थान की प्रबंधक श्रीमती चंद्र प्रभा सिंह ने कहा, “किसी भी संस्था की सफलता उसके प्रत्येक सदस्य के परिश्रम से जुड़ी होती है। शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देते हैं, वहीं कर्मचारी संस्था की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस पर सभी के योगदान को सम्मानित करना हमारे लिए खुशी की बात है।”

आधारशिला सेवा संस्थान के उपनिदेशक, कार्यक्रम एवं मानव संसाधन, आशीष सिंह ने कहा, “शिक्षक दिवस हमें शिक्षा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को याद करने और उसके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। आधारशिला की पहचान उसके समर्पित शिक्षकों और कर्मियों से है। सभी का सामूहिक प्रयास ही संस्था को निरंतर आगे बढ़ाता है।”

कार्यक्रम में प्रखर सिंह, डॉ. आशुतोष, डॉ. बबिता सिंह, दिग्विजय सिंह, अतुल्य मिश्रा, ममता गौतम, आर्यन श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, कोमल, अंजना, अमीषा, सोनी, वैष्णवी, अनन्या, निशा, रंजना, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. आरती मिश्रा, सत्यम श्रीवास्तव, आकांक्षा पटेल, विनिता सिंह सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments