छत्तीसगढ़ : कांकेर पुलिस को थाना बांदे के " मुकेश विश्वास " अंधे हत्या की गुत्थी को सुलझाने में मिली अहम सफलता।
• एक वर्ष पूर्व मृतक द्वारा पत्नी के साथ तलाक को लेकर चलते विवाद पर हुयी थी मृतक की हत्या।
• उक्त जघन्य हत्या के प्रकरण में मृतक के पत्नी समेत कुल चार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
• आरोपियो द्वारा घटना को सुनियोजित तरीके से दुर्घटना का रूप देने हेतु की गई षडयंत्र।
• वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच के आधार पर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
• हत्या में प्रयुक्त विद्युत तार मोबाईल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य आरोपियो से किया गया बरामद।
• थाना बांदे में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 103 (1) 238,61 भा. न्याय सहिता के तहत अपराध पंजीबद्व।
छत्तीसगढ़ ( बांधे -कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा जिले में लंबित गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बांदे क्षेत्र में वर्ष 2025 में घटित एक जघन्य एवं अंधे हत्या (Blind Murder) के प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है। लगभग 1 वर्ष से अनसुलझे इस मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों तथा लगातार की गई सूक्ष्म विवेचना के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है।
दिनांक 24 मई 2025 को थाना बांदे क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मृतक की पहचान मुकेश विश्वास निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद के रूप में हुई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखाजूर राकेष कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनु. पुलिस अधीकारी पखांजूर रवि कुमार कूजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बांदे एवं सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में एक संयुक्त विषेष टीम गठित कर 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित अंधे कत्ल के निराकरण हेतु पुनः विवेचना प्रारंभ की गई। गठित विषेष टीम द्वारा विवेचना के दौरान मृतक के पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत संबंधों की विस्तृत पड़ताल की गई।
सायबर सेल के तकनीकि विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास एवं आरोपी इन्द्रजीत दास के बीच लगातार संपर्क था। तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि दोनों के मध्य लंबे समय से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी मृतक को हो चुकी थी तथा इसी कारण पारिवारिक विवाद लगातार बढ़ रहा था। विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया कि मृतक अपनी पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था। इस परिस्थिति में आरोपियों ने मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत मृतक को धोखे से बुलाकर आरोपी रंजीत सरकार के खेत स्थित लाड़ी में ले जाया गया, जहां आरोपियों द्वारा मृतक को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर उसके अचेत अवस्था के दौरान आरोपी रंजीत विश्वास के खेत में ट्यूबवेल मषीन के लिये प्रयुक्त विद्युत तार के माध्यम से करंट प्रवाहित कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घटना को दुर्घटना अथवा सामान्य मृत्यु का स्वरूप देने का प्रयास किया गया ताकि पुलिस जांच को भ्रमित किया जा सके।
आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर उनके निशानदेही मे हत्या में प्रयुक्त विद्युत तार, मोबाइल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (Crime Scene Reconstruction) भी किया गया, जिससे घटना के प्रत्येक चरण की पुष्टि हुई।
• सरस्वती विश्वास, निवासी शांतिपारा बांदे, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
1.जिसमें बांदे में करंट लगाकर सुनियोजित हत्या का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त पूर्व में खुलासा किये गये प्रकरणों का विवरण निम्नानुसार है—
2. थाना नरहरपुर चौकी हल्बा के अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 103(1),238,296,3(5) भा. न्याय सहिता के तारतम्य में मृतक मोहर गंज शोरी की हत्या कर उसके शव को गंगरेल डेम में डुबोकर छुपाने के मामले में खुलासा।
3. थाना ताड़ोकी के चार वर्ष पूर्व हुये संदेश कुमार ध्रुव के अंधे कत्ल का खुलासा।
4. थाना दुर्गूकोंदल के मितानिन जयंती मंडल की हत्या का खुलासा











0 Comments