छत्तीसगढ़ : महिला की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
⏹️ बांदे पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,आरोपी को पखांजूर से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
छत्तीसगढ़ ( बांदे - कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । प्रार्थिया द्वारा दिनांक 05 जून 2026 को थाना बांदे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी महेश कलखांबकर निवासी बेलगाम (कर्नाटक) उसे एवं उसकी बहन को अप्रैल 2026 में गोवा घुमाने ले गया था। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया के निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास सुरक्षित रख लिए थे।
🔶बाद में प्रार्थिया के अन्य व्यक्ति से विवाह कर लेने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने नाराज होकर उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी स्वयं को प्रार्थिया से प्रेम करने वाला बताते हुए उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने लगा तथा उसके पति एवं परिजनों को फोन कर अनर्गल बातें कहकर प्रताड़ित करता था।आरोपी द्वारा प्रार्थिया के वैवाहिक जीवन को प्रभावित करने के उद्देश्य से उसके परिजनों के मोबाइल नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भेजे गए तथा उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की मांग की गई।
🔶प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 44/2026 अंतर्गत धारा 308(2), 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(E), 67(A) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔶विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पखांजूर क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बांदे पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 10 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


0 Comments