छत्तीसगढ़ : अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार -टीआई, संतोष सिंह।
🔹 आरोपी द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से बिलासपुर ले जा रहा था।
अपराध कमांक 82/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट
🔹आरोपी के कब्जे से 18.085 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
🔹जप्त गांजा की कीमत करीबन 9,04,250 / रूपये।
🔹 थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही।
🔹 गिरफ्तार आरोपी का नाम
राहुल पांडे पिता राजेश्वर पांडे उम्र 28 वर्ष जाति ब्राम्हण निवासी मंगला चौक बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर जिला बिलासपुर छ०ग०
🔹जप्त सामान-
मादक पदार्थ गांजा 3 पैकेट में भरा कुल 18.085 किलोग्राम कीमती 9,04,250/ रूपये।
छत्तीसगढ़ ( नगरनार -जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
कि दिनांक 07.06.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 के पास एक व्यक्ति अपने अधिपत्य के दो बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जगदलपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फोरस्ट नाका एनएच 63 के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति अपने कब्जे में दो बैग रखकर जगदलपुर की ओर जाने बस का इंतजार कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम राहुल पांडे पिता राजेश्वर पांडे निवासी मंगला चौक बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर जिला बिलासपुर छ०ग० का रहने वाले बताया आरोपी के कब्जे से दोनो बैगो का तलाशी लेने पर कुल 3 पैकेट जुमला वजन 18.085 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमत 9,04,250/ रूपये, को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतू माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
🔹महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, सउनि जदुराम बघेल सउनि सतीश तिवारी, आरक्षक राधा कृष्ण राय, दशरू नाग, नेल्सन टोप्पो सैनिक जगन्नाथ का विशेष योगदान रहा हैं।


0 Comments